बीडीए क्षेत्र में विकास के सम्बन्ध में विकासकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न विकासकर्ताओं के साथ बीडीए क्षेत्र में विकास के सम्बन्ध में गुरूवार को बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयुक्त बीडीए ने विकासकर्ताओं की समस्याओं एवं दिये गये सुझावों पर विचार विमर्ष करते हुये विकासकर्ता एवं अन्य आवेदकों के प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र करवाये जाने का आश्वासन दिया। निदेशक नगर आयोजना द्वारा नवीन टाउनशिप पॉलिसी 2025, भवन विनियम 2025 तथा राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन आदेशों से विकासकर्ताओं को अवगत कराया गया।
भू-रूपातंरण, बिल्डिंग प्लान तथा ले-आउट प्लान आदि की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में विकासकर्ताओं द्वारा भरतपुर शहर के नवीन क्षेत्र में विकास की सम्भावनओं के सम्बन्ध में अपने विचार साझा किये। उन्होंने बताया कि भरतपुर में आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक, संस्थानिक आदि क्षेत्रों के लिये उपयुक्त स्थान है, योजनाओं के अनुमोदन, रूपान्तरण आदि के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं से भी अवगत करवाया।
बैठक में सचिव बीडीए नीलिमा तक्षक, निदेशक नगर आयोजना बीडीए मुकेश जांगिड़ एवं विकासकर्ता अनुराग गर्ग, रामप्रसाद, मनोज कुमार, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, अरूण गौतम, कोमल सिंह सहित अन्य विकासकर्ता उपस्थित रहे।

