हलैना की बेटी डॉ. सलोनी सिंह ने कर्नाटक से हासिल की पशु चिकित्सा की डिग्री, एमबीबीएस छोड़ चुनी बेजुबानों की सेवा

Nov 18, 2026 - 16:59
 0
हलैना की बेटी डॉ. सलोनी सिंह ने कर्नाटक से हासिल की पशु चिकित्सा की डिग्री, एमबीबीएस छोड़ चुनी बेजुबानों की सेवा

हलैना (विष्णु मित्तल)

भरतपुर जिले के कस्बा हलैना की होनहार बेटी डॉ. सलोनी सिंह ने पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार, कस्बे और पूरे जिले का मान बढ़ाया है। सलोनी सिंह ने कर्नाटक पशु चिकित्सा, पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, बीदर के अधीनस्थ शिवमोग्गा कॉलेज से पशु चिकित्सा (वेटरनरी) की डिग्री हासिल कर अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर दिखाया है। डिग्री पूरी होने के बाद जब वह पहली बार अपने गृह नगर हलैना पहुंचीं, तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

एमबीबीएस छोड़ चुनी बेजुबानों की राह:

डॉ. सलोनी की इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि वर्ष 2020 में एमबीबीएस प्रवेश के लिए बेहतरीन रैंक हासिल करने के बावजूद उन्होंने मानव चिकित्सा के बजाय पशु चिकित्सा के क्षेत्र को चुना। उनके इस अनूठे निर्णय के पीछे बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति अगाध प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और माता-पिता से मिले संस्कार रहे हैं। उनके माता-पिता को शुरू से ही मूक जीवों से विशेष लगाव रहा है, जिनसे प्रेरणा पाकर सलोनी ने यह राह चुनी।

माता-पिता की झोली में सौंपी डिग्री:

घर लौटने पर सलोनी ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी माता राजरानी और पिता बाबू सिंह चाहर को दिया। उन्होंने अपनी डिग्री माता-पिता को सौंपते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बीमार और असहाय बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

परिवार में गर्व का माहौल:

बेटी की इस उपलब्धि पर माता राजरानी (जो कि समाजसेविका हैं) और पिता अशोक कुमार चाहर (सेवानिवृत्त शिक्षक) ने अत्यधिक प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि बेटी के नाम के आगे 'डॉक्टर' जुड़ना उनके जीवन का सबसे गर्व का क्षण है। उन्होंने संदेश दिया कि यदि बेटियों को सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मिले, तो वे हर क्षेत्र में नया इतिहास रच सकती हैं। डॉ. सलोनी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी एक मिसाल बन गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................