कन्यादान और विद्यादान दुनिया का सबसे बड़ा दान", समृद्ध भारत अभियान ने भरतपुर में की जरूरतमंद बेटी की शादी में मदद
भरतपुर / विष्णु मित्तल
"कन्यादान और विद्यादान इस दुनिया का सबसे बड़ा दान है।" इसी प्रेरणादायी सोच के साथ 'समृद्ध भारत अभियान' ने भरतपुर जिले के गांव खेरिया में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक व सामाजिक सहयोग प्रदान कर अनूठी मिसाल पेश की है। संस्था के इस नेक कार्य से अन्य लोगों को भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल रही है।
अभियान का उद्देश्य और निदेशक की प्रेरणा:
समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता (जो वर्ष 1988 में विद्युत विभाग में अभियंता जैसे बड़े पद को छोड़कर मानव सेवा में जुट गए थे) का मुख्य सपना देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है। उनका संकल्प है कि देश में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और कष्ट की घड़ी में दुखी न रहे। उनके इसी विजन के तहत आज देशभर में जरूरतमंदों और आपदा पीड़ित परिवारों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है।
गांव खेरिया में प्रीति की शादी में सहयोग:
संस्था के मुख्य हेड पुनीत गुप्ता ने बताया कि निदेशक के निर्देशन में गांव खेरिया निवासी प्रीति कुमारी के विवाह समारोह में संस्था की ओर से विशेष सहायता पहुंचाई गई। यह सहायता प्रसिद्ध साहित्यकार थानसिंह सिनसिनवार के कर-कमलों से परिवार को प्रदान की गई।
विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है संस्था:
कार्यक्रम प्रभारी विष्णु मित्तल ने जानकारी दी कि निदेशक सीताराम गुप्ता, मुख्य हेड पुनीत गुप्ता और उनकी पूरी टीम कृषि, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्रामीण विकास और बागवानी के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। इसके साथ ही, आपदा और कष्ट के समय (विशेषकर अग्नि पीड़ित परिवारों की सहायता) यह संस्था हमेशा जरूरतमंदों के संबल के रूप में खड़ी नजर आती है।

