रामगढ़ बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी भंग, अधिवक्ता लखविंदर सिंह बने आगामी चुनाव अधिकारी

Nov 18, 2026 - 17:04
 0
रामगढ़ बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी भंग, अधिवक्ता लखविंदर सिंह बने आगामी चुनाव अधिकारी

रामगढ़ (अलवर) अमित भारद्वाज 

रामगढ़ अभिभाषक संघ (बार एसोसिएशन) की साधारण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी बार चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं की सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया और वरिष्ठ अधिवक्ता लखविंदर सिंह को आगामी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी (प्रभारी) नियुक्त किया गया है।

बार की समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श:

चुनाव प्रक्रिया के साथ-साथ इस बैठक में अधिवक्ताओं के हितों और बार एसोसिएशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर बार के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर अपने सुझाव रखे।

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस महत्वपूर्ण सभा में पूर्व बार अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित राकेश यादव, रोहिताश सैनी, लाखनदत्त शर्मा, संजय कुमार, आस मोहम्मद खान, रहमान खान, बाबूलाल सैनी, तैयब खान, शहनाज हुसैन, फखरुद्दीन खान, राजू सांवरिया, शब्बीर खान, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश चौहान, धर्मपाल वर्मा, कमल बंसल, अशोक कुमार, मोहित जैन, नवल किशोर और राजाराम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। नवनियुक्त चुनाव अधिकारी लखविंदर सिंह ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का भरोसा दिलाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................