राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 20 नवम्बर को रहेंगे भरतपुर दौरे पर

Nov 18, 2026 - 18:51
 0
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 20 नवम्बर को रहेंगे भरतपुर दौरे पर

भरतपुर, कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

भरतपुर, 18 नवम्बर।  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार, 20 नवम्बर को भरतपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रातः 9.15 बजे नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस से सड़क मार्ग द्वारा भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे रूपवास क्षेत्र के बोकौली मोड़ स्थित मां केला देवी स्टोन क्रेशर्स प्राइवेट लिमिटेड पहुचेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात राज्यपाल महोदय अपरान्ह 2 बजे जयपुर के लिये रवाना होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................