अलवर:सृजक' एवं 'संस्कार' संस्थाओं का म्यूजिकल कॉन्सर्ट-'एहसास' के पोस्टर का हुआ विमोचन
अलवर / कमलेश जैन
शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था - 'सृजक ' और शैक्षिक संस्था 'संस्कार शिक्षा समिति' के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 जनवरी, 27 को एक भव्य संगीत संध्या- एहसास का आयोजन किया जा रहा है। आज एक बैठक में दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम - अध्यक्ष मुकेश जायसवाल द्वारा इस कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया तथा नि:शुल्क पास बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट 25 नवंबर को लांच किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कॉन्सर्ट आगामी 10 जनवरी को प्रताप ऑडिटोरियम में सायं 3:00 बजे शुरू किया जाएगा। मुम्बई विश्वविद्यालय से परफॉर्मिंग आर्ट्स के स्नातकोत्तर युवा गायक आदित्य जायसवाल मुख्य प्रस्तुति देंगे। आदित्य जयसवाल जाने-माने संगीतज्ञ चिन्मय पाराशर के भी शिष्य रहे हैं । आदित्य जायसवाल सन् 2020 से पद्मभूषण संगीतज्ञ पंडित अजय चक्रवर्ती जी के सान्निध्य में निरंतर संगीत की साधना कर रहे हैं।
इस लाइव कॉन्सर्ट में दर्शकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड, सूफी, ओल्ड रेट्रो आदि की प्रस्तुतियाँ शामिल रहेंगी।
आयोजक संस्थाओं ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, लेकिन ऑडिटोरियम की सीमित बैठने की क्षमता के कारण केवल एंट्री पास के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के पास दर्शक घर बैठे ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए वेबसाइट aadityajaiswal.com पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा 15 दिसंबर से शुरू होगी।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर सृजक संस्थान और संस्कार शिक्षा समिति के प्रमुख पदाधिकारी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

