दुकान मे चोरी के बाद सीसीटीवी के आधार पर दुकानदारों ने पहचानकर चोर की कर दी पिटाई

मोबलिचिंग को लेकर दिया बयान

Aug 23, 2022 - 17:16
 0
दुकान मे चोरी के बाद सीसीटीवी के आधार पर दुकानदारों ने पहचानकर चोर की कर दी पिटाई

कामाँ (भरतपुर, राजस्थान) गत दिनों पूर्व कामां कस्बे के नगर पालिका के सामने स्थित किराना व तंबाकू स्टोर की दो दुकानों में चोरों ने चौथी बार ताले तोड़कर चोरी कर ली थी चोरों ने चौथी बार चोरी को घटना को अंजाम भी दिया था जिसे लेकर व्यापार महासंघ ने गंभीरता दिखाते हुए कामा थाना अधिकारी दौलत राम साहू से मुलाकात कर चोरी की घटनाओं का खुलासा व चोरों की गिरफ्तारी की मांग प्रमुखता के साथ रखी थी, साथ ही कामा थानाधिकारी दौलत राम साहू ने व्यापार महासंघ को आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।।
इसी को लेकर कल देर सांय सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने चोर की कामा कस्बे के चौराहे पर पहचान कर चोर को पकड़ने का प्रयास किया जिस पर चोर ने मौका पाकर भागने का प्रयास किया जिसमें चोर असफल रहा और मौके पर मौजूद लोगों ने चोर को पकड़ लिया और कामा  पुलिस को सूचना दी जिस पर कामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़ कर थाने ले गई ई।।
चोर को पकड़े जाने के बाद कामां डीएसपी प्रदीप यादव ने आया बयान जारी करते हुए बताया की पकड़े गए चोर का मेडिकल मुआयना कामां थाना पुलिस की मौजूदगी में कराया गया है और पूछताछ कर मामले में जांच की जाएगी विधि सम्मत कार्रवाई साथ होगी और कहां की चोर के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान भी नजर नहीं आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में ले लिया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है