गुरुपूर्णिमा पर शनि धाम मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम सोमवार को

Jul 2, 2023 - 17:15
 0
गुरुपूर्णिमा पर शनि धाम मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम सोमवार को

लक्ष्मणगढ़,अलवर (कमलेश जैन)

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के निकटतम शनि धाम मंदिर रायपुर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। उपखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । शनिधाम आश्रम के महंत महाराज ने बताया कि हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा गुरु भक्ति को समर्पित गुरु पूर्णिमा का पवित्र दिन है। भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु को सर्वोपरि माना है। वास्तव में यह दिन गुरु के रूप में ज्ञान की पूजा का है। गुरु का जीवन में उतना ही महत्व है, जितना माता-पिता का।

माता-पिता के कारण इस संसार में हमारा अस्तित्व होता है। किंतु जन्म के बाद एक सद्गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान और अनुशासन का ऐसा महत्व सिखाता है। जिससे व्यक्ति अपने सतकर्मों और सद्विचारों से जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी अमर हो जाता है। यह अमरत्व गुरु ही दे सकता है। सद्गुरु ने ही भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया, इसलिए गुरु पूर्णिमा को अनुशासन पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान दान और गुरु की पूजा से सारे बिगड़े काम बनते हैं और घरों में शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य भक्त अपने गुरु की पूजा अर्चना चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................