नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Aug 30, 2020 - 01:17
 0
नाबालिग लड़के से  अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

डीग भरतपुर

डीग -,29 अगस्त पुलिस ने शनिवार को  गांव ढभारा में दबिश देकर एक जने को गांव के ही एक नाबालिग लड़के का अपहरण कर उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी गणपत  राम के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पदम सिंह पुत्र दाता राम जाट गांव ढभारा थाना डीग का निवासी है।

इसके खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसके साथ  अप्राकृतिक मैथुन करने का मुकदमा 16 अगस्त  2020 को थाना डीग में दर्ज कराया था।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow