बरगद की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा, वन माफिया में खलबली

Nov 6, 2025 - 07:59
 0
बरगद की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा, वन माफिया में खलबली

हलैना (विष्णु मित्तल) वन विभाग के उप वन संरक्षक (डीएफओ) मानस सिंह ने जिले में अवैध आरा मशीन व हरे पेड़ो की कटाई ,वन पहाड़ियों पर होने वाले खनन कार्य की रोकथाम के लिए अभियान जारी है। जिनके आदेशानुसार नदबई रेंज (हलैना) के रेंजर राजेश शर्मा और उनकी टीम ने भुसावर एव वैर उपखण्ड क्षेत्र के वन नाका खेड़ली मोड़ व हलैना क्षेत्र में कार्यवाही की। टीम ने लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर जप्त किया,जिसमें वैध लकड़ी नहीं भरी थी। नदबई हाल हलैना रेंज के रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि महवा से खेड़ली गंज, पथैना सड़क पर अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्राली की सूचना मिली जिस सूचना पर खेड़ली मोड़ वन पाल नाका के वनपाल रेणु मीणा, वन रक्षक आकाश शर्मा, शिवराम सिंह ,केशव सिंह कोली ,आकाश शर्मा आदि ने नाकाबंदी की और  चेकिंग के समय लकड़ी से भरा ट्रैक्टरट्राली को पकड़ा। ट्रैक्टर के चालक के पास कोई वैधानिक दस्तावेज न होने पर ट्रैक्टर ट्रॉली के जप्त कर लिया गया। जिसमें बरगद के पेड़ की लकड़ी थी। ट्रैक्टर ट्रॉली को खेड़ली मोड़ वन नाका परिसर में खड़ा किया। विभागीय कार्रवाई जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है