अग्रवाल समाज ने किया आईपीएस में चयन होने पर चिराग जैन का सम्मान

Sep 13, 2020 - 21:11
 0
अग्रवाल समाज ने किया आईपीएस में चयन होने पर चिराग जैन का सम्मान

भरतपुर, राजस्थान


डीग - (13 सितंबर) अग्रवाल समाज डीग द्धारा समाज रविवार को मंदिर श्री द्वारकाधीश के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सदस्य चिराग जैन का भारतीय पुलिस  सेवा में चयन  होने पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष चंदन बंसल ने उन्हें साफा बांधा और मंत्री राजनाथ गुप्ता ने माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर चिराग जैन के पिता धर्मेंद्र जैन अन्य परिवार के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
चिराग जैन ने समाज के युवाओं से लक्ष्य बनाकर पूर्ण समर्पण और लगन से उच्च पदों पर पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नरेश चंद गोयल राजेंद्र गोयल राहुल बजाज, मनोंज जैन नीरज जैन आदि मौजूद रहे।

  • संवाददाता -पदम जैन की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow