बयाना–ब्रह्मबाद मार्ग पर बढ़ रही झाड़ियाँ बनी हादसों का कारण, स्थानीय लोगों ने उठाई सफाई की मांग, प्रशासन बेखबर

Nov 14, 2025 - 11:37
 0
बयाना–ब्रह्मबाद मार्ग पर बढ़ रही झाड़ियाँ बनी हादसों का कारण,  स्थानीय लोगों ने उठाई सफाई की मांग, प्रशासन बेखबर

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बयाना–ब्रह्मबाद सड़क मार्ग पर दोनों ओर तेजी से बढ़ रही कंटीली झाड़ियों के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मार्ग बयाना से रुदावल, रूपवास, बाड़ी-बसेड़ी होते हुए धौलपुर तक जाने वाले प्रमुख रास्तों में से एक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बयाना से ब्रह्मबाद के बीच सबसे अधिक झाड़ियाँ सड़क पर एक से दो फुट तक फैल चुकी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत पेश आती है।

दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी
झाड़ियों की चपेट में अक्सर दोपहिया वाहन चालक आ जाते हैं। सड़क के दोनों ओर बने गिट्टीनुमा कच्चे रास्ते का उपयोग पैदल चलने वाले और साइकिल सवार करते हैं, लेकिन इन स्थानों पर भी झाड़ियों के फैलाव ने लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया है। बरसात के मौसम में झाड़ियों की वृद्धि और तेज हो गई, लेकिन अब तक सड़क की दोनों ओर सफाई नहीं करवाई गई है।

टोल वसूलने के बाद भी नहीं हुई सफाई
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आरएसआरडीसी द्वारा ब्रह्मबाद के पास टोल वसूला जा रहा है, फिर भी सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित कटाई-छंटाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

प्रशासन को सौंपा जा चुका है ज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द से जल्द झाड़ियों की सफाई कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है