भाजपा किसान मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sep 10, 2021 - 20:31
 0
भाजपा किसान मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को आज एक ज्ञापन सौंपा है । 
ज्ञापन में बताया गया कि भीलवाड़ा जिले को अकालग्रस्त जिला घोषित करते हुए पशुओं के लिए चारा डिपो व पशु सेवा शिविर व किसानों के लिए विशेष सरकारी योजना बनाकर किसानों को राहत प्रदान करने की जाए। जिले में कम बारिश के अभाव के अन्दर पशुधन एवं किसानों की हालात बिगड़ रही है । बारिश नहीं होने से फसले खराब हो गयी फसलो में कीडो का प्रकोप बढ़ गया है । जिसके चलते 80 प्रतिशत फसले खराब हो चुकी है । फसलो के खराब होने से क्षेत्र के किसानों को बहुत भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान हुआ है । अतः भीलवाड़ा जिले को आकालग्रस्त जिला घोषित कर कार्य योजना बनाकर किसानों को सरकारी योजना व रोजगार दिलाकर राहत प्रदान की जाये । 
ज्ञापन देने में  किसान मोर्चा  जिला महामंत्री गोवर्धन सिंह कटार जिला उपाध्यक्ष सांवरलाल योगी अंबा लाल शर्मा हरि सिंह लामरोड जिला मंत्री सांवर लाल गुर्जर जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप राजपुरोहित वरिष्ठ किसान नेता बालू लाल आचार्य भगवान लाल मेवाड़ा रामधन आचार्य मदन जोशी  भगवत सिंह राणावत रामेश्वर जाट शिवराज शिवराज सेन भागचंद कुमावत पप्पू सिंह राणावत प्रेम दीप दमामी परमेश्वर गुर्जर सांवर लाल कुमावत  पप्पू कुमावत जिला पदाधिकारियों बाबूलाल टाक, अंकुर बोरदीया आजाद शर्मा पूरण डीडवानिया इमरान कायमखानी जगदीश सेन लादू लाल गुर्जर जानकी लाल तेली घुमंतू प्रकोष्ठ राजकुमार मलावत भंवरलाल सपेरा द्वारका कोली लादू लाल गुर्जर गोपाल तेली आदि कार्यकर्ता थे उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................