अलवर में लूट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार: वारदात में काम में ली गई गाड़ी भी पकड़ी, दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं
अलवर जिले के बडौदामेव क्षेत्र में व्यापारियों से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी भी बरामद की है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- 13 मार्च को दिया था वारदात को अंजाम
थाना अधिकारी मोहनसिंह ने बताया- घटना 13 मार्च को हुई थी। गुजरात के कच्छ जिले के निवासी धनंजय और उनके दो साथियों को दिल्ली-मुंबई हाई-वे पर स्थित एक ढाबे के पास बुलाया गया था।
- हथियार दिखाकर दिया लूट की वारदात को अंजाम
बदमाशों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाया और अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर लूट को अंजाम दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ितों से नगद राशि, सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन छीन लिए।
- 3 लाख 92 हजार रुपए लूटे थे
लुटेरों ने एटीएम से 40 हजार रुपए निकाले और फोन-पे के माध्यम से 32 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके अतिरिक्त, नेट बैंकिंग के जरिए करीब 3 लाख रुपए अपने खातों में डलवाए गए। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से फंसाता था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटी गई शेष राशि का पता लगाया जा सके।