बुगाला के सिद्धि आश्रम में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी

Sep 10, 2021 - 20:34
 0
बुगाला के सिद्धि आश्रम में धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी

उदयपुरवाटी (झुन्झुनू, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) सिद्धि आश्रम स्थित गणेश मंदिर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया। महंत छाजूनाथ ने बताया कि मंडावा के गणेश चैतन्यनाथ के सानिध्य में गुरुवार रात्रि को स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना गाइए गणपति जग वंदन से किया गया।इसके बाद गणेश आया ऋद्धि सिद्धि लाया, गजानन्द महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है,महाराज गजानन आओजी, म्हारी सभा में रंग बरसाओ जी आदि भजन पेश किए गए।सुबह हवनादि किया गया।जिसमे अनेक महिला पुरुषों ने आहुतियां दी।इसके बाद भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर भगत रुड़ाराम, मोहननाथ, राकेश बुगालिया, नरेश सैनी, मनीष, प्रकाश, प्रिंस, दीपक,सोनू, पुष्पेंद्र, लोकेश आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................