भरतपुर जिले में अपराध चरम सीमा पर, भाजपा ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए नारे

Jun 9, 2021 - 21:08
 0
भरतपुर जिले में अपराध चरम सीमा पर, भाजपा ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए नारे

कामाँ (भरतपुर,राजस्थान) भरतपुर जिले में अपराध चरम सीमा पर है ना तो जनप्रतिनिधि सुरक्षित है व हत्या चोरी, लूट, OlX, बलात्कार, ब्लैकमेलिंग,  गोकसी  जैसी घटनाएं आम हो रही है। आम जन में भय व्याप्त है तथा अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए नारे बिगडती कानून व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के खिलाप प्रर्दशन कर रोष प्रकट कर एसडीएम संजय गोयल को ज्ञापन सौपा गया!

भाजपा का आरोप है कि काग्रेस सरकार मे जिले मे कानून नाम की चीज नही है जहॉ जनप्रतिनिधी सुरक्षित नही है। क्षेत्र मे आऐ दिन आपराधिक घटनाए होना आम बात हो गई है। जिससे आमजन मे भय व्याप्त है अपराधियो के हौसले बुलंद है।
कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। यदि कानून व्यवस्था नही सुधरने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व जिला मंत्री बलजीत गुर्जर, मण्डल पहाड़ी अध्यक्ष शिशुपाल शर्मा,  गोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष घसीटा राम सैनी,  मंडल महामंत्री अशोक त्रिगुणायत,  मंडल उपाध्यक्ष मनोज खंडेलवाल, धर्मचंद पंडा,  भाजुमो अध्यक्ष लेखराज गुर्जर, संजय कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट- उदयसिंह 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................