जिलाध्यक्ष आर्य ने आबुरोड़ प्रधान के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत कर किया सम्बोधित

Sep 16, 2021 - 19:03
 0
जिलाध्यक्ष आर्य ने आबुरोड़ प्रधान के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत कर किया सम्बोधित

सिरोही (राजस्थान) जिले की आबुरोड़ पंचायत समिति में कांग्रेस का राज स्थापित होने पर बुधवार को रखे गये नवनिर्वाचित प्रधान लीलाराम गरासिया व उप-प्रधान ललित सिंह  सांखला के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने शिरकत कर सम्बोधित किया।
राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं संगठन की जिला प्रभारी श्रीमती शोभा सोलंकी, सिरोही-जालोर के लोकसभा प्रत्याशी  रतन देवासी,गुजरात के दाता विधायक कान्ति भाई खराडी, खेड़ब्रह्मा के विधायक अश्विन कोटवाल,पूर्व सांसद सागर भाई राईका,आबुरोड़ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रशीद खान गौरान,माउंट आबू   ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणसिंह भाटी,पूर्व जिला प्रमुख चन्दनसिंह देवड़ा,पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव इन्दरसिंह देवड़ा,अशोक सैन,नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी सहित अनेक जिला,ब्लाॅक व नगर स्तरीय कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयुआई व महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी।सिरोही से जिला संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल,ब्लाॅक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व प्रभारी मोहनलाल सिरवी व शिवगंज से जिला कांग्रेस सचिव विजय सिंह रुखाड़ा ने भी जिलाध्यक्ष आर्यके साथ भाग लिया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................