भारतीय मजदूर संघ ने मनाई विश्वकर्मा जयंती, 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की मांग

Sep 17, 2026 - 18:44
 0
भारतीय मजदूर संघ ने मनाई विश्वकर्मा जयंती, 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की मांग

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई।

जिला मंत्री हरीश सुवालका ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी को सृष्टि के निर्माता एवं विश्व के प्रथम अभियंता के रूप में माना जाता है। वे तकनीकी कामगारों और श्रमिक वर्ग के आराध्य देव हैं। देशभर में कामगारों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की ओर से जिला कलेक्टर  एवं उपखंड अधिकारी  के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री  के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि 17 सितंबर, भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित किया जाए।

भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि देश के निर्माण और विकास में श्रमिकों एवं तकनीकी कामगारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भगवान विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मान्यता मिलने से श्रमिक वर्ग के योगदान को सम्मान और पहचान मिलेगी।

भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान माया प्रजापत बालमुकुंद शर्मा भेरू बैरवा शंभू लाल तेली राजेश सत्यनारायण शर्मा मोहन माली मान सिंह देवेंद्र वैष्णव आदि मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है