दशहरा महोत्सव समिति की बैठक हुई आयोजित

Oct 7, 2021 - 13:46
 0
दशहरा महोत्सव समिति की बैठक हुई आयोजित

राजस्थान (अलवर, राजस्थान/ नीरज माहेश्वरी) अलवर दशहरा महोत्सव समिति की बैठक का आयोजन श्री मुरली मनोहर जी के मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष  राजेश शर्मा ठेकेदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र सिंह उर्फ टुनटुन के आकस्मिक निधन पर पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने गत वर्ष की कार्यकारिणी को ही बरकरार व यथावत रखने पर सहमति व्यक्त की। शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव  का कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से बनाने का निर्णय लिया गया। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए राजगढ़ कस्बे में पारंपरिक रूप से गत 66 वर्षों से दशहरा महोत्सव मनाया जा रहा है। धार्मिक आस्था व असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार है। इस बार 15 अक्टूबर को एक ठाकुर जी की झांकी एवं श्री राम दरबार की झांकी  बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी। कार्यकारिणी के सदस्यों व शहर व आसपास के गणमान्य व्यक्तियों सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा शहर के मध्य से दशहरा स्थल पहुंचेगी। वहां प्रतीकात्मक 11 फुट का रावण के पुतले का दहन किया जावेगा। दशहरा स्थल पर आम आदमी का प्रवेश वर्जित रहेगा। कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाना सुनिश्चित होगा। बैठक में अनिल पांडे अंकित खंडेलवाल सुभाष चंद शर्मा मुकेश कुमार मनीष विवेक संजय शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................