विहिप की बैठक में कार्यकारिणी का किया विस्तार

Aug 16, 2020 - 18:44
 0
विहिप की बैठक में कार्यकारिणी का किया विस्तार

बयाना,भरतपुर
बयाना (16 अगस्त)। विहिप की कार्यकर्ता बैठक घूंघस वाले चामढ माता मंदिर में कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष विशन कटारा की अध्यक्षता में हुई। बैठक से पूर्व मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम व पूजा अर्चना एवं प्रसादी का भी आयोजन हुआ। बैठक में संगठन की एकता व सक्रियता और कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा के पश्चात विस्तार करते हुए प्रखंड मंत्री माखन पंडित, शहर अध्यक्ष कुलदीप जंगम व विनोद सैनी, अतरसिंह, धर्मेन्द्र एवं ब्रजेन्द्र को उपाध्यक्ष, मनोनीत किया गया। बैठक में सियाराम, चंद्रभान,रामरूप, गौरक्षाप्रमुख राजाराम, लालसिंह आदि भी मौजूद रहे।

  • संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow