पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाजपेई को दी भाजपा कार्यकर्ताओं में श्रद्धांजलि

Aug 17, 2020 - 00:22
 0
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाजपेई को दी भाजपा कार्यकर्ताओं में श्रद्धांजलि

डीग,भरतपुर 
डीग -(16 अगस्त) भारतीय राजनीति के युगपुरुष, भाजपा के संस्थापक और असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, नाम वचन और कर्म से “अटल” हमारे सभी के प्रेरणा स्त्रोत और मार्ग दर्शक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी  की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा शहर ओर ग्रामीण मंडल डीग के कार्यकर्ताओं ने  उनके चित्र के समक्ष दीपक जलाकर, पुष्प अर्पित कर अश्रुपूर्ण  श्रद्धांजलि अर्पित की ! इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मण कुमार शर्मा ने सोशल डिस्टन्सिंग के नियमो का पालन करते हुए उनके व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला और उनके सपनों के भारत निर्माण की दिशा में  प्रधानमंत्री  ऩरेन्द्र मोदी  के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की ! इस अवसर पर हेमेंद्र शर्मा, तुलाराम पहलवान, ब्रज विहारी जादौंन आदि कार्यकर्ताओ ने भी अपने विचार रखे।

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट  

 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow