भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि मनाई

Aug 17, 2020 - 00:10
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि मनाई

बयाना,भरतपुर 
बयाना (16 अगस्त)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सांसद रंजीता कोली, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्म सिंह चैधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना, मानसिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी,महा मंत्री अनुज उपाध्याय,सत्यप्रकाश,आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एकमात्र ऐसे राष्ट्रीय नेता रहे जिनके प्रति सभी के मन में सम्मान के भाव रहते थे उन्होंने विदेशों में भी भारत की कायम रखी थी और भारत के न्यूक्लियर बम का सफल परीक्षण करवाकर विश्व में भारत को सुपर पावर बनाने में सफलता अर्जित की थी। इसी प्रकार भाजपा शहर मंडल की ओर से मंडल महामंत्री डाॅ.सुधीर भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजली सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।

  • संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow