सरकार ने तीन साल बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, पंचायत चुनावों में जनता भाजपा के पक्ष में - वर्मा

भाजपा की बैठक में राज्यसभा सांसद ने कहा

Aug 20, 2021 - 20:52
 0
सरकार ने तीन साल बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, पंचायत चुनावों में जनता भाजपा के पक्ष में - वर्मा

सिकराय (दौसा,राजस्थान/ दिनेश सैहणा) राज्य सभा सांसद राम कुमार वर्मा ने कहा कि राज्य के किसानों और नौजवानों को झूठे वादों के दम पर बरगलाकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने तीन साल कुर्सी की लड़ाई में ही निकाल दिए। 10 दिन में किसानों कर्ज माफ करने वाली सरकार अब जमीन कुर्क करने के नोटिस भेज रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता जागरूक हो चुकी है। पंचायती राज चुनावों के परिणाम सरकार के विपरीत आयेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावों में पार्टी की सफ़लता के लिए जुटने का आव्हान किया। 
कस्बे के कड़ी की कोठी रोड पर भाजपा प्रत्याशी गौरी देवी के कार्यालय का उद्घाटन में आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद वर्मा, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीना, जिलाध्यक्ष डाॅ रतन तिवाड़ी, जिला महामंत्री लाखनसिंह पांचोली, पूर्व जिला मंत्री सुरेश बोहरा, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद मीना, सिकंदरा मंडल अध्यक्ष विश्वंभर बासड़ा, पूर्व जिला प्रवक्ता कैलाश बैंसला ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बीते तीन साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रहे विवाद में प्रदेश की जनता पिस रही है। किसानों को कर्ज माफ करने की घोषणा के बावजूद जमीन कुर्क करने के नोटिस मिल रहे हैं। 
जिससे किसानों की नींद हराम हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बेलगाम हो रही है। रोज चोरी, लूट, हत्या की घटनाएं आम हो गई है, लेकिन सरकार के मंत्री एवं अफसर कार्रवाई की बजाय ऎसी में बैठकर काम निपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल से जनता परेशान हो चुकी है, जिसके परिणाम जल्द ही पंचायती राज चुनावों में सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6 जिलों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होकर भाजपा के प्रधान एवं जिला प्रमुख बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशियों को अपने - अपने वार्ड से जिताकर भेजने का संकल्प दिलाया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................