स्कूल की छुट्‌टी के बाद घर जा रही सरकारी टीचर का दिनदहाड़े अपहरण; पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर शिक्षिका के पति सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Apr 25, 2026 - 14:29
 0
स्कूल की छुट्‌टी के बाद घर जा रही सरकारी टीचर का दिनदहाड़े अपहरण; पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर शिक्षिका के पति सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

अलवर (राजस्थान) अलवर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सरकारी शिक्षिका के दिनदहाड़े हुए अपहरण की गुत्थी को मात्र साढ़े 3 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को 55 किलोमीटर दूर से पीछा कर दबोचा और शिक्षिका को सुरक्षित बरामद किया।

शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के ढाकपुरी-जमापुरी मार्ग पर वारदात हुई। ढाकपुरी में कार्यरत ग्रेड-थर्ड शिक्षिका कावेरी मीणा स्कूल की छुट्टी के बाद वो पास के स्कूल की साथी शिक्षिकाओं के साथ कार से अलवर लौट रही थीं। इसी दौरान शिक्षिका के पति नवल कुमार ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर शिक्षिका की कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोका और कावेरी मीणा को जबरन अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गया।

साथी शिक्षिकाओं द्वारा सूचना मिलते ही मालाखेड़ा थाना प्रभारी हरदयाल यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जिले भर में सघन नाकाबंदी कराई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पीछा किया और घटनास्थल से करीब 55 किलोमीटर दूर ग्राम दुब्बी में घेराबंदी कर आरोपी पति नवल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल मुक्त कराया है।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि:आरोपी नवल कुमार और पीड़िता कावेरी की शादी 11 साल पहले हुई थी पिछले 2 वर्षों से दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण शिक्षिका अलग रह रही थी। आरोपी नवल कुमार, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है,

  • मालाखेड़ा थाना प्रभारी हरदयाल यादव ने बताया कि- पीड़िता के पिता शिवराम की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................