गोविन्दगढ़ पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 16 पेटियों से भरी बोलेरो गाड़ी सहित दो मुलजिम किए गिरफ्तार

Sep 23, 2020 - 19:31
 0
गोविन्दगढ़ पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 16 पेटियों से भरी बोलेरो गाड़ी सहित दो मुलजिम किए गिरफ्तार

गोविन्दगढ़ अलवर

गोविंदगढ़ (अलवर) अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम  के द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब तस्करी की रोकथाम  वह अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उच्च अधिकारियों के निर्देशन में गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए पंचायत चुनाव के लिए ले जा रही 1,25,000 रुपये की 16 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की।

गोविंदगढ़ थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोविंदगढ़ चिमरवाड़ा रोड पर बोलेरो गाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है सूचना पर नाकाबंदी के दौरान नई तहसील के समीप बोलेरो गाड़ी को सरकारी वाहन को आगे लगाकर रोका गया तलाशी के दौरान बोलेरो गाड़ी में  अंग्रेजी शराब के McDowells no 1,8 pm, royal stag आदि के 1,25,000 रुपये कीमत के 16 कार्टून मिले जोकि पंचायत चुनाव में बाटे जाने के लिए ले जाए जा रहे थे पुलिस को बोलेरो गाड़ी के अंदर दो व्यक्ति मिले जिनसे नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम रामजीत पुत्र रमेश जाति मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी भोपर टप्पा थाना महवा जिला दौसा व दूसरे युवक ने अपना नाम सोनू सिंह पुत्र चरण सिंह जाति राय सिख उम्र 27 वर्ष निवासी कुरकैन थाना सीकरी जिला भरतपुर बताया

दोनों युवकों के खिलाफ अवैध रूप से बोलेरो गाड़ी में अंग्रेजी शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया साथ ही अंग्रेजी शराब की 16 पेटियो सहित बोलेरों गाड़ी को जप्त किया गया

कार्यवाही में थाना अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, कुंवर सिंह hc,  अजीत सिंह, विनोद कुमार, बच्चन सिंह, चयनवीर और राजेश कुमार शामिल थे

 

 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow