4 -4 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल लूटने का है आरोप

4 -4 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल लूटने का है आरोप ,2 वर्ष पहले इवेंट का झांसा देकर बुलाकर नगदी और मोबाइल लूटने का है आरोप

Sep 23, 2020 - 19:39
 0
4 -4 हजार रुपए  के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल लूटने का है आरोप

डीग भरतपुर

डीग -23 सितंबर डीग उप खंड की खोह थाना पुलिस ने बुधवार को  करीब  दो वर्ष पुराने लूट के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

एसआई भरत लाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपित समसू और आरिफ पुत्रान साबिर मेंव गांव हाथिया थाना गोवर्धन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

जिन्हें मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पास्ता नहर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ 13 अप्रैल 2018 को मनु लोहिया पुत्र अनिल लोहिया निवासी भरतपुर ने गांव में इवेंट प्रोग्राम कराने का झांसा देकर बुलाकर उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट कर नगदी और मोबाइल आदि छीन लेने का मुकदमा थाना खोह में दर्ज कराया था दोनों आरोपी लूट की घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर द्वारा चार - चार हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow