भीषण गर्मी में भी छाई हरियाली

Jun 22, 2020 - 01:53
 0
भीषण गर्मी में भी छाई हरियाली

बयाना भरतपुर

बयाना 21 जून। बयाना उपखंड के जंगलों व अरावली पर्वत माला के पहाडों पर इस बार बरसात से पहले ही भीषण गर्मी में पेडों व जंगली वनस्पतियों की हरियाली छा गई है। जिससे जंगलों व पहाडों को रंगरूप अलग ही  निखर आया है। जबकि पूर्व में भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर जंगलों व पहाडों की हरीयाली और पेडों के सूख जाने से यह जंगल और पहाड निर्जन और निर्जीव से लगते है। लेकिन इस बार हरियाली छा जाने से इनका रूप अलग ही निखर आया है। जो सभी को अपनी ओर लुभा रहा है। बताया गया है।

लाॅकडाउन के दौरान करीब 2 माह तक यहां के जंगलों व पहाडों में वन व खनन माफियाओं की गतिविधीयां और अवैध खनन का काम भी लगभग बंद रहने से यह पहाड व जंगल इनकी गतिविधीयों से मुक्त रहे थे। जिससे इन पहाडों और जंगलों में रहने वाले पशुपक्षियों व अन्य वन्य जीवों को भी स्वच्छंद विचरण का अवसर मिला था। इधर प्राकृतिक रूप से जंगलों व पहाडों में उगने वाली विभिन्न वनस्पतियों व पेड पौधों को भी पनपने का एक विशेष अवसर मिल गया था। जिसके परिणामस्व रूप अब इन पहाडों व जंगलों में बरसाती मौसम के भांति हरियाली छा गई है

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow