अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम

Jun 22, 2020 - 01:49
 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम

बयाना भरतपुर

बयाना 21 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को यहां विभिन्न संगठनों की ओर से सामुहिक योगाभ्यास के अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। जिनमें बच्चे बूढे और जवान व महिलाओं ने भी शामिल होकर योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने की योग क्रियाऐं सीखी। इस दिन यहां के संतपुरा आश्रम पर योग प्रशिक्षिका दर्शना खत्री  की ओर से सुबह सवेरे आयोजित शिविर में महिलाओं ने योगाभ्यास व स्वस्थ रहने की सूक्ष्म क्रियाओं एवं आसन व प्रणायाम का अभ्यास किया। इस योगाभ्यास में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री किरन जैन ने कहा कि योगाभ्यास और नियम संयम से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर कोरोना से भी बचे रह सकते है। इसी प्रकार इस दिन यहां के लक्ष्मी मैरिज होम परिसर में योग प्रशिक्षक आनंद आर्य की ओर से आयोजित योग शिविर में शामिल हुए युवाओं, महिलाओं व अन्य लोगों ने योग व प्रणायाम एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कर उन्हेें नियमित करने का संकल्प लिया।

सह आयोजक परमसुख आर्य के अनुसार शिविर में प्रणवध्वनी, भस्त्रिका व कपालभाती प्रणायाम, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, वक्रासन, मंडुकासन, वृक्षासन, अग्निसार क्रिया व वज्रासन आदि का अभ्यास कर उनके महत्व को समझा।वेदप्रकाश बंसल के अनुसार इस दौरान शिविर में शामिल हुए सभी लोगों को नीमगिलोय का औषधीय काढा भी पिलाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इसी दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किसान मोर्चाध्यक्ष धर्मसिंह चैधरी के निवास पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम का संक्षिप्त आयोजन कर अनेक योग क्रियाऐं की। इस कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवेश चैधरी आदि भी शामिल रहे।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow