14 अगस्त को होगा सिन्धु स्मृति दिवस का आयोजन

Aug 12, 2021 - 19:27
 0
14 अगस्त को होगा सिन्धु स्मृति दिवस का आयोजन

खैरथल (अलवर,राजस्थान/हीरालाल भूरानी) भारतीय सिन्धु सभा खैरथल की बैठक किशनगढ़बास रोड स्थिति झूलेलाल मंदिर में आयोजित की गई जिसमें आगामी 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस व सिन्धु स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। संभाग प्रभारी प्रताप कटहरा ने बताया कि भारतीय  सिन्धु सभा राजस्थान के प्रदेश मंत्री गिरधारी लाल ज्ञानानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी विचार विमर्श कर 14 अगस्त शनिवार को किशनगढ़ रोड स्थित झूलेलाल मंदिर में साय 5 बजे अखंड भारत दिवस व सिन्धु स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत माता पूजन, अखंड भारत, सिंधु स्मृति दिवस पर उदबोधन एव संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। बैठक के दौरान ताराचंद आसवानी, हीरालाल भूरानी, राजकुमार दादवानी, बाबूलाल गोरवानी, विजय बच्चानी ,शिशुपाल रेलवानी, लक्ष्मण भूरानी, तुलसी भूरानी, मुरलीधर तीर्थानी धर्मदास वाधवानी भगवानदास दादवानी, योगेश केवलरामनी, हरिराम रामानी, अजीत मंगलानी, रोचिराम मनवानी, देवीदास भगत, आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................