किसानो को वितरित किए मास्क व सैनिटाइजर

Jul 28, 2021 - 18:52
 0
किसानो को वितरित किए मास्क व सैनिटाइजर

उमेदपुर (आहोर,जालोर, राजस्थान/ बरकत खान)  उम्मेदपुर गाँव में बुधवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में किसानों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। बायर कंपनी के टेरिटरी मैनेजर अमिताभ बेरवा व फील्ड सुपरवाइजर तेजेंद्र त्यागी के निर्देशन में कंपनी की टीम द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय उमेदपुर में सीएसआर स्कीम के तहत कोरोनावायरस से बचाव के लिए किट उपलब्ध करवाये गए। 
जिसमें सैनिटाइजर,  मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर एवं इंफ्रारेड टेंपरेचर मीटर आदि वितरित कर किसानों कोरोना से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी राजेश देवल,अजय पाल सिंह बेदाना,गंगासिंह, अनिल व्यास, मांगीलाल, वेला राम, चम्पा देवी व अन्य किसान मौजूद रहे। किसानों का स्थानीय विक्रेता जय किसान एग्रो सर्विस सेंटर के प्रतिनिधि अजित व्यास द्वारा बहुमान किया गया। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................