एक दिन का नवजात झाड़ियों में मिला ,पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Jun 17, 2020 - 20:04
 0
एक दिन का नवजात  झाड़ियों में  मिला ,पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल

भीलवाड़ा।  उपनगर पुर के निकट ग्राम पंचायत दरीबा के कोटड़ी गांव के बाहर जंगल में 1 दिन के अज्ञात बालक मिला नरेगा में मजदूरी करने जाने वाले लोगों को जब रोने की आवाज आई तो पास जाकर देखा तो एक नवजात बालक मिला इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई मौके पर जमा भीड़ ने पुर पुलिस को सूचना दी पुर पुलिस मौके पर पहुंची और उस नवजात को महात्मा गांधी हॉस्पिटल के गहन चिकित्सा इकाई वार्ड में पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने 12 घंटे पहले पैदा होना बताया और नवजात स्वस्थ हैं और  फिलहाल खतरे से बाहर हैं और पुर पुलिस द्वारा उनके माता-पिता के तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं और मिलने पर  उचित कार्रवाई की जाएगी

राजकुमार गोयल की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow