पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई 

Sep 26, 2020 - 04:15
 0
पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई 

बयाना भरतपुर

बयाना (25 सितम्बर) जनसंघ के स्थापक सदस्य रहे स्व.दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर शुक्रबार को भाजपा कार्यकर्ताओ की ओर से अलग अलग आयोजन किये गये। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मसिहं चैधरी के नेतृत्व व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जगमोहन खटाना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओ ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुऐ श्रद्वांजली अर्पित की। तथा उनके जीवन आदर्शाे से प्रेरणा लेते हुऐ उनके एकात्मवाद के सिद्वान्त पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पार्टी के जिला मंत्री राजेन्द्र कंसाना, महामंत्री बलराम ,बलवीर,उपाध्यक्ष धनेश कंसाना, युचा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीपसिहं सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। इसी प्रकार गांव शेरगढ में में बन्ध बारैठा मण्डल अध्यक्ष मानसिहं की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भी पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजली अर्पित की गई। इसी प्रकार इस दिन गांव खोहरा में भी झीलकावाडा मण्डल अध्यक्ष भूदेवसिहं की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुऐ उनके जीवन आदर्शाे पर प्रकाश डाला व उन्हे अपने जीवन मे भी अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, खूबीराम, भगवान सिहं, गुमान सिहं, विक्रम सिहं, देवेन्द्र, भागसिह एवं प्रदीप सैनं आदि भी मौजूद रहे। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow