डीग के अधिक विद्युत छीजत वाले19 फीडरों पर आज से होगी रोजाना 12 घंटे विद्युत कटौती

Jul 21, 2020 - 01:32
 0
डीग के अधिक विद्युत छीजत वाले19  फीडरों पर आज से होगी रोजाना 12 घंटे विद्युत कटौती

डीग,भरतपुर 
डीग-(20 जुलाई) विद्युत वितरण निगम द्वारा अब  50% से अधिक विद्युत छीजत वाले फीडरों पर प्रतिदिन 12 घंटे विद्युत कटौती करने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत डीग उप खंड में मंगलवार से 19 ग्रामीण फीडरो पर प्रतिदिन 12 घंटे विद्युत कटौती की जावेगी। सहायक अभियंता अनुराग शर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि डीग उपखंड में 50% से अधिक विद्युत छीजत वाले कुचावटी,  गुलेना, सोनगांव गिरसे-खोहरी,जाटोलीथून ,वेढम ,मवई, निगोही, खोह,गुहाना, टोडा,पहलवाडा ,सेऊ,वहज, सामई,कठैरा,गहनावली,वरौली- पूंछरी और कोरेर  फीडरो पर मंगलवार से प्रतिदिन 12 घंटे  विद्युत कटौती की जावेगी जो इन फीडरो पर छीजत को 15%  लाने तक जारी रहेगी। तथा उक्त फीडरो  पर इस दोरान सतर्कता जांच की कार्रवाई भी लगातार चलती रहेगी।

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow