पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तोड़ा विद्युत पोल, पराली में विद्युत चिंगारी से लगी आग

ड़ीग कस्बे के धोबी मोड़ की है घटना -पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तोड़ा विद्युत पोल, पराली में विद्युत चिंगारी से लगी आग, टला बड़ा हादसा

Oct 27, 2021 - 00:19
 0
पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तोड़ा विद्युत पोल, पराली में विद्युत चिंगारी से लगी आग
विद्युत चिंगारी से लगी आग से ट्रैक्टर ट्रॉली में जलती पराली

डीग /भरतपुर/पदम जैन                                  

डीग-26 अक्टूबर ड़ीग कस्बे के धोबी मोड़ पर पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर मंगलवार की  दोपहर एक विद्युत पोल टूट गया। जिसके चलते निकली विद्युत चिंगारी से पराली में आग लग गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार निवासी सहारई तहसील डीग यूपी के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव राधा कुंड से ट्रैक्टर ट्रॉली में पराली भरकर अपने गांव जा रहा था इसी बीच धोबी मोड़ के पास बुग्गी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली विद्युत पोल से जा टकराई। जिससे विद्युत पोल टूटकर नीचे आ गिरा ।वही तारों से निकली विद्युत चिंगारी से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरी पराली में आग लग गई। ट्रैक्टर चालक इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली को कट्टा चल से करीब 100 मीटर आगे किले के गेट के पास ले आया जहां उसने ट्रॉली से ट्रैक्टर को अलग कर मौजूद लोगों की सहायता से ट्रॉली को पलटवा कर जलती हुई पराली को सड़क पर खलाया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर पालिका की दमकल की सहायता से फायरमैन विष्णु पचेरा व राहुल शर्मा ने आग पर काबू पाया। इस दौरान थाने के एएसआई नवाब सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। गोवर्धन रोड निवासी मदनलाल ने बताया कि पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा जिस विद्युत पोल को तोड़ा गया है वह पहले से ही छतिग्रस्त है। उन्होंने बताया कि 18 जून 2021 को एक ट्रक द्वारा इस पोल को तोड़ दिया गया था जिसकी शिकायत स्थानीय नागरिकों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से की थी जिस पर उन्होंने इस पोल को एंगल से जुड़वा कर खड़ा कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस पोल से 11 केवी की लाइन निकल रही है। भगवान का शुक्र है कि इससे कोई बहुत बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................