इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से भगाना गाँव के विद्यालय भवन का कार्य पुनः हुआ प्रारम्भ, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Sep 25, 2025 - 13:50
 0
इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से भगाना गाँव के विद्यालय भवन का कार्य पुनः हुआ प्रारम्भ,  ग्रामीणों में खुशी की लहर

 खैरथल तिजारा (संजय बागड़ी) ग्राम वासियों के बार-बार अनुरोध व विद्यालय प्रशासन की भावना को देखते हुए कक्षा कक्षा का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। यह कार्य गत वर्ष अज्ञात कारणों के चलते रुक गया था। इस कार्य हेतु इन्होंने भिवाड़ी आर एच आई कंपनी के परमीत सिंह से बात कर इसकी स्वीकृति ली है।
     विद्यालय स्टाफ सदस्यों व ग्राम वासियों ने इस कार्य हेतु कंपनी प्रबंधन व इंदरजीत सिंह रानियावास को धन्यवाद ज्ञापित किया हे जो उन्होंने उनके तनिक से निवेदन को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय भवन निर्माण के अधूरे पड़े कार्य को पुनः चालू करवाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
   इस मौके पर ग्राम पंचायत भगाना के सरपंच कर्मवीर चौधरी, पंच चंदाराम चौधरी, प्रधानाचार्य अतुल कुमार यादव, शीशराम सैनी,भरत सिंह चौधरी,राकेश चौधरी, ममता यादव, अनीता यादव,अनीता राधा, नारायण मिश्रा व्याख्याता, चुन्नीलाल वर्मा, राहुल कुमार वर्मा व्याख्याता आदि गणमान्य लोगों सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................