अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक सवारो को मारी टक्कर, उपचार के दौरान दो की मौत

May 7, 2021 - 16:54
 0
अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक सवारो को मारी टक्कर, उपचार के दौरान दो की मौत

भीलवाडा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) जहाजपुर आज अल सुबह कुराडिया टोल नाके के पास एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक पर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनों की ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज कल सुबह बाइक पर सवार होकर दो जने गांवड़ी गांव में काम से जा रहे थे तभी कुराडिया टोल नाके के पास एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गए । उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आज अलसुबह कैलाश चंद्र पिता चतुर्भुज सुथार निवासी पदपूरा थाना काछोला एवं राम प्रसाद पिता घीसा खाती निवासी पिपलून्द दोनों ही जने बाइक से गांवडी की गांव की ओर जा रहे थे तभी कुराडिया टोल नाके के पास अज्ञात बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी | जिससे कैलाश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और राम प्रसाद ने जहाजपुर चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर अज्ञात बोलेरो वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकीतलाश शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................