हनुमान जन्मोत्सव: कन्हैया मित्तल एक अप्रैल को झुन्झुनू में श्री बन्धे का बालाजी मंदिर में होगी विशाल भजन संध्या

Mar 24, 2026 - 19:47
 0
हनुमान जन्मोत्सव: कन्हैया मित्तल एक अप्रैल को झुन्झुनू में श्री बन्धे का बालाजी मंदिर में होगी विशाल भजन संध्या

झुन्झुनू (सुमेरसिंह राव) चूरू बाइपास स्थित श्री बन्धे का बालाजी मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इसमें पहले दिन 01 अप्रैल को नामी भजन गायक कन्हैया मित्तल चण्डीगढ वालों का कार्यक्रम होगा। 
मन्दिर ट्रस्ट के नरेशचन्द्र गाडिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में 01 अप्रैल को विशाल भजन संध्या होगी। इसमें विख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल भक्ति संगीत का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर के मुख्य ग्राउंड में मंच तैयार करने और दर्शकों के बैठने के लिए ट्रस्ट द्वारा बेहतरीन व्यवस्थाएं की जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में दर्शकों के उत्साह के देखते हुए मंदिर परिसर में इस बार पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। चूरू रोड से लगते मुख्य द्वार के उत्तर व दक्षिण दिशाओं में वाहन पार्किंग के लिए बडे-बडे दो ग्राउण्ड तैयार कराए गए हैं। यहां पर शहर के लोग तथा दूरदराज से आने वाले भक्तजन अपने वाहन खडे कर सकेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को रंग-रोगन कर नया कलेवर दिया गया है। सुजानगढ के डेकोरेटर लाइटिंग के माध्यम से मंदिर परिसर को चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................