भाजपा शहर मंडल मकराना की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

Jan 3, 2022 - 09:38
 0
भाजपा शहर मंडल मकराना की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मकराना की कार्यसमिति की बैठक रविवार को शहर के बोरावड रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी द्वारा की गई। जबकि बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया मौजूद थे। वही बैठक में मकराना प्रभारी जगदीश प्रसाद पारीक तथा भाजपा नेता मोहन सिंह चौहान भी मंचासीन थे। बैठक के दौरान विधायक मुरावतिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन के बारे में प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होनी चाहिए, जिसको लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीनिवास जाटलिया, बजरंग लाल जाटलिया, कल्पना जैन, जिला उपाध्यक्ष रमेश व्यास, मंडल महामंत्री सर्वेश्वर मानधनिया, विक्रमसिंह, पूरणमल चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र व्यास, उपाध्यक्ष जेके इंदौरा, सुमन, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारामणि मूंदड़ा, विजया बाफना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद, प्रवक्ता अफजल भाटी, पार्षद विनोद सोलंकी, ईश्वर बंजारा, मंडल मंत्री महेंद्र, कृष्णा दाधीच सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है