एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण का आयोजन

Aug 24, 2025 - 12:41
 0
एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण का आयोजन

नारायणपुर । उपखण्ड के अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत विभाग अलवर जिला युवा अधिकारी पंकज यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा छायादार एवं फलदार 31 पौधे ट्री गार्ड लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंकज यादव का संस्था द्वारा दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ने संस्था के द्वारा लगाए गए लगभग 3000 पौधों का अवलोकन कर कार्य की प्रशंसा की गई। पंकज यादव ने कहा कि अरावली पर्वतमाला की वीरान विलायती टीकरो से आच्छादित तलहटी भूमि में पौधे लगाकर हरा भरा करने का जो कार्य संस्था कर रही है। यह अत्यधिक सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। हर व्यक्ति को प्रेरणा लेकर इस प्रकार के कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए। पौधारोपण के उपरांत धामेंडा धाम कार्यालय में साधारण मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें वृक्षमित्र बनाने एवं पौधे लगाने के लिए नए सदस्य जोड़ने पर विचार विमर्श हुआ एवं अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर निदेशक मोनू शर्मा, सचिव सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री महेश चंद सैनी, महिला मंडल प्रभारी पिंकी मीणा, अध्यापक मेघराज सैनी, समाजसेवी हीरालाल सैनी, कृपा देवी, मुरारी लाल मीणा, बिंटू कुमार, बनवारी लाल सैनी, सरिता, अंकिता, नेहा, मुस्कान सहित आदि लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................