प्रह्लाद दाधीच गुढ़ा तहसील अध्यक्ष नियुक्त

Aug 29, 2023 - 20:31
Aug 29, 2023 - 21:31
 0
प्रह्लाद दाधीच गुढ़ा तहसील अध्यक्ष नियुक्त

उदयपुरवाटी / गुढागौड़जी. 
दाधीच सेवा समिति झुंझुनूं जिलाध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने समिति के वरिष्ठ सलाहकार सज्जन दाधीच व मुकेश दाधीच के परामर्श से गुढ़ागौड़जी निवासी प्रह्लाद दाधीच को गुढ़ा तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया।जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने बताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद दाधीच को अति शीघ्र अपनी कार्यकारिणी घोषित करने तथा जिला स्मारिका हेतु तहसील के समस्त दाधीच परिवारों के  डाटा इकट्ठे करने हेतु निर्देशित किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद दाधीच के मनोनयन पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ महेश शर्मा,महामंत्री योगेश शर्मा,विकास शर्मा ,प्रमोद दाधीच,रामगोपाल दाधीच,सुरेंद्र दाधीच,कृष्ण दाधीच सहित समस्त ग्रामवासियों ने बधाई दी और उत्तम भविष्य की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow