अमरूका से भाजपा की 7 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा की निकासी,10 सितम्बर को आमसभा में काग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गरजेगे 

Sep 6, 2023 - 19:39
Sep 6, 2023 - 19:44
 0
अमरूका से भाजपा की 7 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा की निकासी,10 सितम्बर को आमसभा में काग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गरजेगे 

पहाड़ी(डीग )दिसम्बर 2023 मे उन्हे वाले विधानसभा चुनावो को ध्यान रखते  हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा गुरूवार को कामां विधान सभा मे प्रवेश करेगी। का्रग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत१० सितम्बर को पहाडी के अमरूका में सभा कर आमजन को सम्बोधित कर अपनी सरकार की उपलब्धिया की जानकारी देकर काग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगे। 
   भाजपा ने वर्ष  2013 में भी परिवर्तन यात्रा निकाली थी उस समय भी पहाडी गोपालगढ कस्बे से दूरी बना रखा गया था उसी  तरह ७ सितम्बर की यात्रा में उपखण्ड के पहाड़ी मुख्यालय व गोपालगढ़ कस्बे को यात्रा से दूरी बना रखा गया है। यात्रा अमरूका से वाया राफ, केथवाडा होते हुए सीकरी, नगर विधान सभा मे प्रवेश करेगी। इस यात्रा को लेकर कामां विधान सभा के पहाडी व गोपालगढ के आसपास के इलाके का मतदाता जो भाजपा में अपनी आस्था रखता है वह अपने आप का ठगासा महसूस कर रहा है।लोगो मे चर्चा है कि कामां विधान सभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडने वाला कोई विपक्ष नही है
 10 सितम्बर को अमरूका में काग्रेस के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत की सभा होनी है यह सभा 7 सितम्बर को होनी प्रस्तावित थी लेकिन किन्ही कारणो बस इस सभा को १०सितम्बर को रखा गया हैजिसको सफल बनाने के लिए काग्रेस के कार्यकर्ता अधिक से अधिक भीड जुटाने के लिए लोगो के पास पहुचकर अपने गिले शिकवे दूर करने मे जुटे है 
वही  काग्रेस विधायक एंव राज्य मंत्री जाहिदा खान से नाराज लोग विरोध करने की तैयारी मे जुटे हुए है।जिनकी गुप्त स्थानो पर मिटिंगो के दौर जारी है।७ सितम्बर को प्रस्तावित सभा को लेकर अमरूका में विरोधीयो ने एकसभा का अयोजन किया। जिसमें हजारो लोग इकटठे हुऐ जिनके बैठने के लिए विशाल टेैण्ट की व्यवस्था की गई। लेकिन सभा की स्वीकृति नही लेने के कारण प्रशासन ने टैण्ड हो उखाड फेका। उसके बाद खुले आसमान  चिलचिलाती धूप मे विधायक से नाराज लोगो ने अपना गुस्सा निकालने के लिए प्रशासन के सामने जमकर नारेवाजी की थी। बाद में जिनको  पाबंद भी किया गया। विरोधी खेमे ने पुन:६ सितम्बर को सभा करने के लिए स्वीकृति के लिए आवेदन पेश किया। लेकिन प्रशासन ने मंजूरी प्रदान नही की है। लेकिन विरोध के स्वर बराबर सुनाई दे रहे है। 
लोगो से मुलाकत कर सुन्तुष्ठी के प्रयास जारी
 वही  विधायक पक्ष के लोगो ने  एक मिटिंग कर विधायक जाहिदा मे अपनी आस्था व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक सख्या मे पहुचकर सभा को सफल बनाने का आश्वसन दिया है। वही विधायक पति भी नाराज लोगो मनाने के लिए   लोगो से मिल कर उन्हे संंन्तुष्ठ करने का प्रयास कर रहे है।
यू ही चलता रहा है यू चलता रहेगा
कामां विधानसभा में  अपराधो में ठगी के करोबार से लेकर भ्रष्टाचार, गोैतस्करी, अवेध खनन के लिए जाना जाता है। यहॉ हर नेता आमजन के दुख को दूरी करने के बजाय। दूसरे खेल मे जुटा जाता है चुनाव के समय राजनेता को  जनता का मतदान याद आता है जो या तो हिन्दु -मुसलिम करके अपनी राजनेतिक रोटी सैकते हेै तो कोई अपने परिवार को नारा देकर दुख दर्द भुलाने का असफल प्रयास करता है। हकीकत यह है यहॉ गांव गांव ढाणी ढाणी में पेशेवर दलाल का बोलबाला बना हुआ है  आमजन का दुख दर्द कौन सुनेगा यह सवाल आज भी खडा हुआ है
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

भगवानदास पहाड़ी ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ