पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार ने सामाजिक समरसता बाइक रैली निकाल कर दिखाया अपना जज्बा

Sep 11, 2023 - 13:14
Sep 11, 2023 - 15:34
 0
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार ने सामाजिक समरसता बाइक रैली निकाल कर दिखाया अपना जज्बा

 कौशलेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय / वैर/ भरतपुर / राजस्थान 

वैर.........नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार ने कांग्रेस के संभावित दावेदार प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन पत्र देकर जता दी अपनी दावेदारी। कांग्रेस पार्टी के संभावित दावेदार प्रत्याशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार ने सामाजिक समरसता बाइक रैली निकाल कर अपना जज्बा भी दिखाया।विधानसभा वैर मुख्यालय स्थित डाक बंगला के सामने अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए।जहां से बाइक रैली द्वारा श्री1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज मंदिर में दर्शन कर एंव गांधीपार्क में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उसके बाद यह बाइक रैली रवाना हुई।जो भुसावर छौंकरबाड़ा, हलैना होते हुए विधानसभा मुख्यालय वैर पर आकर संपन्न हुई।बाइक रैली में भाग लेने सभी युवाओं व समर्थको का आभार जताते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की विधानसभा वैर क्षेत्र में आपका बेटा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर संपर्क भी किया जायेगा। एवं कहा कि आप लोगों का यही प्यार और दुलार मिलता रहा तो आगामी विधानसभा चुनावों में मैं नहीं आप सभी विधायक होंगे। मैं जाति धर्म से उठ कर आप लोगों की हमेशा सेवा में तत्पर रहुंगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow