अलवर की भूमि है संतों की तपोस्थली :-सिंधिया

महन्त प्रकाश दास को सम्बोधित करते हुए कहा आप मेरा स्वागत कर रहे हो जबकि स्वागत मुझे आपका करना चाहिए :- वसुंधरा राजे

Sep 29, 2023 - 21:44
Sep 30, 2023 - 08:31
 0
अलवर की भूमि है संतों की तपोस्थली :-सिंधिया

मंच से तीन बार लिया महन्त प्रकाश दास का नाम

अलवर (रितिक शर्मा)  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एकदिवसीय दौरे पर थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के नारायणी धाम मेले के अवसर पर रात्रि करीब 08:30 बजे आई। उन्होंने आकर अखिल भारतीय नारायणी माता प्रबंध एवं विकास समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया रास्ते मे जगह- जगह भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।मंच पर सैन महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने 51 किलो की फूलमाला व चुनरी उढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे महन्त प्रकाश दास महाराज के नेतृत्व में लोगो ने फूल माला व चुनरी उढ़ाकर कर स्वागत किया। वहीं लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये क्षेत्र सन्तो की तपो भूमि है। सैन महासभा ने नारायणी धाम को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने पूर्व मंत्री यूनुस खान द्वारा नारायणी धाम के विकास के लिए दिए गए सहयोग की प्रशंसा की। सभा मे उन्होंने मंच पर बैठे महन्त प्रकाश दास महाराज को सम्बोधित करते हुये अपने भाषण में 03 बार नाम लिया उन्होंने कहा कि महन्त जी और हम राजनेतिक रूप से अनेक बार मिल चुके हैं। उन्होंने मंच पर महन्त प्रकाश के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, अलवर शहर विधायक संजय शर्मा,महन्त प्रकाश दास महाराज,भाजपा जयपुर पूर्व संभाग प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला महामंत्री राम अवतार चौधरी,जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी, जिला मंत्री हरिशंकर खंडेलवाल,मंडल अध्यक्ष रामलाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजपुर धमरेड कमल सेठी,थानागाजी प्रभारी राजकुमार पांडा, विजय समर्थ लाल, पूर्व मंत्री मंगलराम कोली ,पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा, ऋषभ शर्मा, नागराज शर्मा, ओमप्रकाश घेशल्या, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल दिक्षित, प्रमोद हिंगवाला, आशीष मिश्रा, जन सेवक रूबिया उपाध्याय, रैणी मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा,रैणी उपाध्यक्ष दिनेश बंसल, भाजपा महामंत्री मनीष पंचोली,युवा मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोक दानपुर, प्रेमनाथ धामाणी, ऋषिराज शर्मा, मानप्रकाश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेले के अवसर पर लाखों की तादाद में भीड़ एकत्रित रही। प्रशासन भी मौके पर अलर्ट रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................