भीलवाड़ा: श्रीमती सोनू सेन बनी सेन सेवा संस्थान की महिला मंडल अध्यक्ष
भीलवाड़ा (सत्यनारायण सेन) सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा महिला संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संस्थान की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती सोनू सेन को महिला मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
- समाजहित और महिला सशक्तीकरण को मिलेगी नई गति
संस्थान की संयोजिका श्रीमती शिमला जी ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सोनू सेन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल सामाजिक गतिविधियों, महिला सशक्तीकरण और समाजहित के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने महिला मंडल को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने तथा संस्थान की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कामना की।
संस्थान के अन्य सदस्यों ने भी आशा व्यक्त की कि श्रीमती सोनू सेन के नेतृत्व में महिला मंडल समाज की महिलाओं को एकजुट करने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा रचनात्मक कार्यों में उनकी सहभागिता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर संस्थान से जुड़े सोनू सेन, दिनेश सेन, शिवराज, दीपक, विशाल, सुनील, रोशन, रामप्रसाद, ओम टुकरवाड़, संजय, और दिनेश (रायला) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिला मंडल की ओर से शिमला जी, पूजा जी और प्रिया जी ने भी उपस्थिति दर्ज कराकर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। सेन सेवा संस्थान परिवार ने श्रीमती सोनू सेन के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है।

