त्योहारों की खुशियां और आपसी संबंध: खैरथल में HDFC बैंक ने आयोजित किया विशेष उत्सव कार्यक्रम

Oct 13, 2026 - 18:23
 0
त्योहारों की खुशियां और आपसी संबंध: खैरथल में HDFC बैंक ने आयोजित किया विशेष उत्सव कार्यक्रम

खैरथल (हीरालाल भूरानी)

खैरथल। त्योहारी सीजन के अवसर पर ग्राहकों के साथ खुशियां साझा करने और आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन बैंक के देशव्यापी अभियान ‘HDFC Bank Festive Treats – करो दिल खोल के ट्रीट!’ के तहत किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों और बैंक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दिग्गजों और अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरस डेयरी अलवर के चेयरमैन नितिन सांगवान और अलवर की महापौर श्रीमती सुमन लता अजय अग्रवाल ने शिरकत की। इसके अलावा कलस्टर हैड अंकित मित्तल, ब्रांच मैनेजर रूपेश गुप्ता, ई.पी. स्कूल खैरथल के निदेशक आजाद चौधरी, अजय आनंद गोयल, पदम गोयल, बिजेंद्र चौधरी, और समीर सावल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैंक स्टाफ की सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक टीम की ओर से रवि चौधरी, रवि कुमार, रूपेंद्र अवस्थी, हरीश कुमार, जितेंद्र शर्मा, शेरू सैनी और नेंद्र गुप्ता सहित समस्त बैंक स्टाफ ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाई।

जन-जन तक पहुंचाई गईं उत्सवी पहल और सेवाएं

समारोह के दौरान त्योहारों की खुशियों को आपस में बांटने, ग्राहकों के साथ बेहतर और प्रगाढ़ संबंध स्थापित करने तथा बैंक की विभिन्न उत्सवी पहलों व सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पूरा माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा और सभी उपस्थित अतिथियों ने एचडीएफसी बैंक की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................