पंचायत राज चुनाव: महुवा में पुलिस का सख्त रुख, संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्देश जारी

Oct 12, 2026 - 18:31
 0
पंचायत राज चुनाव: महुवा में पुलिस का सख्त रुख, संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्देश जारी

महुवा (दौसा) अवधेश अवस्थी। आगामी पंचायत राज चुनावों को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को महुवा पुलिस थाने में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शंकर लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

संवेदनशील बूथों की होगी डिजिटल/भौतिक मैपिंग

बैठक के दौरान एएसपी शंकर लाल मीणा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केंद्रों का विस्तृत खाका (मैप) तैयार करें। इसके साथ ही अति-संवेदनशील और संवेदनशील बूथों की पहचान कर वहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम पुख्ता किए जाएं। एएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही या प्रशासनिक लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर

क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों की सूची तैयार कर उन पर पैनी नजर रखने और आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

महुवा थाने में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में महुवा डीएसपी अनूप यादव, महुवा थाना अधिकारी महेंद्र यादव, मंडावर थाना अधिकारी हरिओम मीणा (सीआई), सलेमपुर थाना अधिकारी संत चरण गुर्जर तथा बालाहेड़ी थाना अधिकारी सत्यनारायण सहित पुलिस सर्किल के अन्य अधिकारी व पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................