महुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित दो गिरफ्तार और 6 बाइक बरामद

Oct 12, 2026 - 18:28
 0
महुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित दो गिरफ्तार और 6 बाइक बरामद

महुवा /अवधेश अवस्थी

महुवा। स्थानीय महुवा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गैंग का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त महवा अनूप सिंह के सुपरविजन में अमल में लाई गई। महुवा थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

110 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने बिछाया जाल

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिवादियों मोहनसिंह, प्रहलाद सैनी और प्रमोद द्वारा महुवा थाने में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने करीब 110 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को दबोचा:

  1. मनीष कण्डेरा पुत्र पप्पूराम (निवासी रणधीरगढ़, भरतपुर) — जो इस अंतरराज्यीय गैंग का मुख्य सरगना है।

  2. लोकेश कुशवाह पुत्र कुमरसिंह (निवासी अस्तल, लखनपुर, भरतपुर) — जो इस गैंग से चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदने वाला आरोपी है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से दबिश देकर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इस शातिर अंतरराज्यीय गैंग ने जयपुर के भांकरोटा, भरतपुर और दौसा से दर्जनों मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल किया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों और चोरीशुदा अन्य वाहनों की तलाश के लिए आगे की अनुसंधान जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................