गुरला क्षेत्र में पानी के टांके से निकला 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

Oct 11, 2026 - 18:11
 0
गुरला क्षेत्र में पानी के टांके से निकला 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

गुरला (बद्री लाल माली)। गुरला क्षेत्र के टीलो का खेड़ा गांव में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के पानी के टांके में काले रंग का बड़ा कोबरा सांप देखा गया। घटना के बाद परिवार और बच्चों में दहशत फैल गई, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर को सूचना दी गई।

20 मिनट की मशक्कत के बाद हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

सूचना मिलते ही रेस्क्यू सेंटर के सचिव कुलदीप सिंह राणावत अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। लक्ष्मण लाल जाट के नोहरे में बने पानी के टांके का ढक्कन खोलकर जब देखा गया तो अंदर एक खतरनाक कोबरा फन फैलाए बैठा था। रेस्क्यू टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से बिना किसी नुकसान के करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद 5 फीट लंबे इस कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों को किया जागरूक और मतदान की अपील

इस दौरान रेस्क्यू टीम के कुलदीप सिंह राणावत ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि बरसात के मौसम में सांप ठंडी जगहों या पानी के पास आ जाते हैं। इन्हें मारना नहीं चाहिए बल्कि तुरंत एक्सपर्ट्स को सूचना देनी चाहिए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने का संदेश भी दिया गया। राणावत ने अपील की कि "एक वोट - जंगल और लोकतंत्र दोनों को मजबूत करेगा"। इस सफल रेस्क्यू के दौरान लक्ष्मण लाल जाट सहित गांव के कई युवा और महिलाएं उपस्थित रहे, जिन्होंने रेस्क्यू टीम का आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................