महुवा:NH-21 पर पीपलखेड़ा कट के पास दर्दनाक सड़क हादसा: स्लीपर बस और कंटेनर की टक्कर में महिला की मौत, 25 घायल

Oct 11, 2026 - 17:54
 0
महुवा:NH-21 पर पीपलखेड़ा कट के पास दर्दनाक सड़क हादसा: स्लीपर बस और कंटेनर की टक्कर में महिला की मौत, 25 घायल

महुवा (अवधेश अवस्थी)। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर गांव पीपलखेड़ा कट के समीप शनिवार, 10 अक्टूबर की देर रात करीब 12:40 बजे एक स्लीपर बस और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही बालाहेड़ी और महुवा थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस, निजी वाहनों और पुलिस की गाड़ियों के जरिए सभी घायलों को तुरंत महुवा के जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने फर्रुखाबाद निवासी जरीना बानो (पत्नी मोहम्मद साबिर, उम्र करीब 50 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

15 गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

यात्रियों के अनुसार, यह स्लीपर बस (संख्या RJ20PA9486) जयपुर से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी, तभी पीपलखेड़ा कट के पास सामने से या पीछे से आ रहे कंटेनर ट्रक (संख्या RJ11GD3320) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 15 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि सामान्य चोट वाले 10 यात्रियों को उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

चालक मौके से फरार, यातायात सुचारू

दुर्घटना के बाद बस और कंटेनर दोनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क मार्ग से हटवाकर सुचारू यातायात बहाल किया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालकों की तलाश में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................