बी एम एकेडमी, प्रतापगढ़ के नन्हे बच्चों ने किया जयपुर का ऐतिहासिक शैक्षिक भ्रमण

Oct 10, 2026 - 18:00
 0
बी एम एकेडमी, प्रतापगढ़ के नन्हे बच्चों ने किया जयपुर का ऐतिहासिक शैक्षिक भ्रमण

थानागाजी, (अलवर/ रितिक शर्मा) अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के प्रतापगढ़ स्थित बी एम एकेडमी के नर्सरी से लेकर चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जयपुर शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का दीदार किया और भरपूर आनंद उठाया।

  • इन प्रमुख स्थलों का किया भ्रमण

भ्रमण के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने जयपुर की शान जल महल, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खोल के हनुमान जी मंदिर और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण किया। विशेष रूप से बायोलॉजिकल पार्क में बच्चों ने विभिन्न जंगली पशु-पक्षियों को बेहद नजदीक से देखा और उनके रहन-सहन व आदतों के बारे में रोचक जानकारियां प्राप्त कीं। यात्रा के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिली।

  • व्यावहारिक ज्ञान के विकास में सहायक: निदेशक

विद्यालय के निदेशक विष्णु प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि शैक्षिक भ्रमण बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान (Practical Knowledge) को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विष्णु प्रताप सिंह, निदेशक ने बताया कि -"पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त वास्तविक परिस्थितियों, ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक स्थलों के प्रत्यक्ष दर्शन से बच्चों के बौद्धिक और सर्वांगीण विकास को गति मिलती है। इससे बच्चों की जिज्ञासा बढ़ती है और उनमें नया सीखने का प्रेरणात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।"

इस सफल और ज्ञानवर्धक शैक्षिक यात्रा के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक बंटी वर्मा तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें हर स्थल का ऐतिहासिक व भौगोलिक महत्व समझाया।

भ्रमण को सफल बनाने में निदेशक: विष्णु प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक: बंटी वर्मा, स्टाफ सदस्य: नरेश, मोहन, अमित, तुषार, विक्रमजी, हंसा, आशा, मनीषा, माया, प्रतीक और पवन एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे:

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................